India newsLatest news
ईरान और गाजा में शांति बहाली को लेकर शशि थरूर ने जताई राहत, कहा- सकारात्मक संकेत से जागी आशा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ईरान और गाजा में बढ़ते तनाव को लेकर हाल की स्थिति पर अपनी चिंता और उम्मीद व्यक्त की। थरूर ने कहा कि हाल ही में दो सकारात्मक संकेत सामने आए हैं, जो आशा जगाते हैं। उन्होंने बताया कि ईरान में पहले से घोषित 800 से अधिक फांसी की सजा को अधिकारियों ने रद्द कर दिया है। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल किसी भी सैन्य हमले को रोकने का निर्णय लिया है। थरूर ने कहा कुछ हद तक यह एक सकारात्मक संकेत है कि तनाव कम हो सकता है। गल्फ देशों में भी भू-राजनीतिक प्रभाव को लेकर कुछ चिंता है, जो स्थिति को नियंत्रण से बाहर होने से रोक सकती है। मेरी आंतरिक भावना है कि हम शायद एक मोड़ पर आ गए हैं, लेकिन हमारे पास 100% सटीक जानकारी नहीं है।



