‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली बने राकेश बेदी; एक फिल्म से 45 साल पहले भी हुए थे मशहूर; मिली जान से मारने की धमकी

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं लेकिन चर्चा में राकेश बेदी ज्यादा हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म में बोले गए उनके डायलॉग काफी पसंद किए जा रहे हैं। राकेश बेदी के किरदार को भी खूब सराहा जा रहा है। फिल्म में इन्हें ही असल धुरंधर भी माना जा रहा है। एक हालिया इवेंट में राकेश बेदी ने बताया कि 45 साल कमल हासन की फिल्म के जरिए भी उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म के कारण ही उन्हें फैंस ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। जानिए, उस फिल्म से जुड़ी बातें राकेश बेदी की जुबानी। हाल ही में राकेश बेदी भोपाल में इंडीमून्स आर्ट्स फेस्टिवल 2026 में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत की। इवेंट में राकेश बेदी ने बताया कि जमील जमाली को मिले जबरदस्त रेस्पॉन्स से वह खुश हैं। साथ ही एक्टर ने कहा, ‘इस फिल्म से पहले ‘एक दूजे के लिए(1981)’ फिल्म में भी मेरे कैरेक्टर चक्रवर्ती को खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। हालांकि वह दौर सोशल मीडिया का नहीं था इसलिए लोग उस समय उतने अवेयर नहीं थे।’




