Latest newsSports
चार विकेट लेने वाले रसिख की जगह एक विकेट लेकर हेजलवुड कैसे बने प्लेयर ऑफ द मैच? फैसले पर उठ रहे सवाल

आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को खेला गया। आरसीबी ने यह मुकाबला पांच विकेट से जीतकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया। आरसीबी की जीत में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही, जिसमें प्रमुख नाम रसिख सलाम डार का रहा, लेकिन रसिख को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं दिया गया। आकाश चोपड़ा ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।



