Latest newsMumbai news

पहले भिड़े ट्रक, फिर आकर टकराई बस; महाराष्ट्र के धुले में भीषण सड़क हादसा, छह की मौत, 26 घायल

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराष्ट्र के धुले जिले में सोमवार को एक भीषण और दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। यह हादसा धुले के लालिंग घाट में हुआ। इस दुर्घटना में करीब 26 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले एक डंपर की टक्कर एक ट्रक से हुई। शुरुआती हादसे के बाद टोल कर्मचारी और स्थानीय लोग घायलों को बचाने में जुटे थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पहले से क्षतिग्रस्त वाहनों से जा टकराई। 

Related Articles

Back to top button