Celebrity newsLatest news

ईद पर सलमान खान ने दिया फैंस को तोहफा, ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मैं हूं…’ रिलीज; सेलेब्स ने भी दिए रिएक्शन

इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन में लगे हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ईद पर भी फैंस को भाईजान ने खुश कर दिया, उन्होंने अपनी इस फिल्म एक गाना ‘मैं हूं…’ का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस गाने पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी गाने को खूब पसंद किया और भाईजान को ईद की बधाई भी दी है। फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने ‘मैं हूं…’ में सलमान खान एक्ट्रेस चित्रांगदा के साथ रोमांस कर रहे हैं। इस गाने में भाईजान का अंदाज फैंस को पसंद आया है। गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है। ‘मैं हूं’ गाने में चित्रांगदा का किरदार अपने पति यानी सलमान खान के किरदार को याद करती है, जो बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहा है।

फैंस और सेलेब्स ने दी भाईजान को ईद की बधाई 
इस गाने को फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पसंद किया है, सलमान खान की शेयर की  गई पोस्ट पर रिएक्शन दिया। राखी सावंत, कुनिका सदानंद के अलावा कई सेलेब्स ने गाने को सराहा और भाईजान को ईद की ढेर सारी बधाई भी दी है।

क्या है फिल्म ‘मातृभृमि’ की कहानी?
सलमान खान इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। वह चीनी सैनिकों से मुकाबला करते हुए नजर आए। फिल्म में चित्रांगदा सिंह को सलमान के अपोजिट कास्ट किया गया है। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने निर्देशित किया है। 

Related Articles

Back to top button