Latest newsUncategorized

लिंक निष्क्रिय रहने से छात्रों में नाराजगी, पहले भी टली है तारीख

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पुनर्मूल्यांकन और अंक सत्यापन प्रक्रिया के लिए नई तारीखें घोषित किए जाने के बावजूद बोर्ड का पुनर्मूल्यांकन के लिए शुरू होने वाला पोर्टल नहीं चलने से छात्रों में नाराजगी है। बोर्ड ने एक जून से पोर्टल शुरू किए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन सोमवार को भी छात्रों को निराशा हाथ लगी। सुबह से शाम तक पोर्टल का लिंक सक्रिय नहीं हुआ। हालांकि कहा जा रहा है कि आधी रात से पहले पोर्टल शुरू हो सकता है। सीबीएसई ने इससे पहले पुनर्मूल्यांकन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रियाओं की शुरुआत 29 मई से करने की योजना बनाई थी, लेकिन वेबसाइट को मजबूत बनाने और तकनीकी व्यवस्थाओं में सुधार का तर्क देते हुए एक जून की नई समय सीमा दी थी।

Related Articles

Back to top button