Latest newsSports
सैमसन कप्तान के तौर पर गंभीर की पहली पसंद! कोच के साथ यह विवाद अय्यर पर पड़ सकता है भारी

भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने की तैयारी पूरी हो चुकी है और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चुने जाने से पहले ही इस फैसले की जानकारी बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल को दी जा सकती है। हालांकि, नए कप्तान को लेकर कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के बीच सहमति नहीं बन रही है। गंभीर किसी और को टी20 कप्तान बनाना चाहते हैं, जबकि चयनकर्ता उसके लिए तैयार नहीं हैं।
सूर्यकुमार का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं
सूर्यकुमार पिछले करीब 18 महीनों से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। चयनकर्ताओं ने आईपीएल 2026 तक इंतजार किया, लेकिन उनकी फॉर्म में कोई खास सुधार नहीं दिखा। ऐसे में अब उन्हें कप्तानी के साथ-साथ टीम से भी बाहर किया जा सकता है। एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाया जाना तय है। चयनकर्ताओं ने आईपीएल खत्म होने तक इंतजार किया, लेकिन वह सिर्फ रन नहीं बना रहे थे बल्कि पूरी तरह लय से बाहर दिख रहे थे। ऐसे में कठिन फैसला लेना जरूरी हो गया था।’ सूर्यकुमार के बाहर होने की स्थिति में आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। तिलक को हाल ही में श्रीलंका में होने वाली भारत ए टीम का कप्तान बनाया गया है, जिसे उनके नेतृत्व कौशल की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। चयन समिति का एक वर्ग मानता है कि तिलक की उम्र और लंबी अवधि की संभावनाओं को देखते हुए वह भविष्य के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

गंभीर और अय्यर के रिश्तों पर भी नजर
हालांकि कप्तानी का फैसला केवल प्रदर्शन के आधार पर नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य कोच गौतम गंभीर के मन में श्रेयस अय्यर को लेकर कुछ संशय हैं। दोनों ने 2024 में आईपीएल में एक साथ काम किया था, जब गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर और अय्यर टीम के कप्तान थे। उस दौरान अय्यर ने सार्वजनिक रूप से खुद को पर्याप्त सम्मान नहीं मिलने की बात कही थी। माना जाता है कि यह बयान गंभीर की नजरों से नहीं बचा और आज भी उसकी चर्चा क्रिकेट गलियारों में होती है। सूत्रों की मानें तो गौतम गंभीर की पहली पसंद संजू सैमसन हैं। टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया था और नेतृत्व क्षमता भी दिखाई थी। वह घरेलू टूर्नामेंट्स में कप्तानी कर चुके हैं। इसके अलावा काफी समय तक राजस्थान रॉयल्स के भी कप्तान रहे। ऐसे में उनके नेतृत्व कौशल पर किसी को शक नहीं है। हालांकि चयनकर्ता इस मामले में पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन लंबे समय तक लगातार प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं।