Uncategorized

फेयरमोंट मुंबई में शुरू हुआ ‘समा’, मेडिटेरेनियन थीम पर आधारित ओपन-स्काई पूलसाइड डेस्टिनेशन

सीताराम मेवाती

मुंबई की प्रमुख लग्जरी होटल फेयरमोंट मुंबई ने ‘समा’ नाम से एक नया ओपन-स्काई पूलसाइड डेस्टिनेशन शुरू किया है। मेडिटेरेनियन संस्कृति से प्रेरित यह स्थान फ्रांस के सेंट ट्रोपेज़ और इटली के अमाल्फी कोस्ट की झलक पेश करता है। ‘समा’ का अर्थ खुला आकाश है, जो इसकी सोच और माहौल को दर्शाता है। स्विमिंग पूल के किनारे बने इस डेस्टिनेशन को गर्म एम्बर लाइटिंग, लालटेन से सजे रास्तों और पानी पर पड़ती रोशनी के प्रतिबिंब से सजाया गया है। शाम के सुनहरे समय से लेकर रात के तारों भरे आसमान तक का दृश्य यहां के वातावरण को खास बनाता है और मेहमानों को शहर की भागदौड़ से दूर सुकून देता है। होटल प्रबंधन के मुताबिक, ‘समा’ उन मेहमानों के लिए तैयार किया गया है जो पारंपरिक डाइनिंग से अलग कुछ नया और यादगार अनुभव चाहते हैं। शांत माहौल और सीमित, आरक्षण आधारित व्यवस्था इसे निजी आयोजनों और छोटे, खास समारोहों के लिए भी उपयुक्त बनाती है।  फेयरमोंट मुंबई के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट मैनेजर (एफ एंड बी) प्रसाद मेत्रानी ने बताया कि ‘समा’ मेडिटेरेनियन खानपान की सरलता और प्राकृतिक स्वादों को समर्पित है। मेन्यू में हुमस, फत्तूश, स्मोक्ड मुतब्बल, पॉपकॉर्न श्रिम्प और स्पाइसी स्क्विड जैसी हल्की डिशेज़ के साथ-साथ टर्किश कबाब और ग्रिल्स शामिल किए गए हैं। मिठाइयों में बकलावा आइसक्रीम भोजन का स्वाद बढ़ाती है।   प्रसाद मेत्रानी ने आगे कहा कि ‘समा’ के माध्यम से फेयरमोंट मुंबई वैश्विक सोच और स्थानीय मेहमाननवाज़ी का संतुलित संगम पेश कर रहा है, जो शहरवासियों और पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बनेगा।

Related Articles

Back to top button