Latest newsPodcast

बिदादी भूमि अधिग्रहण विवाद पर गरमाई राजनीति, निखिल कुमारस्वामी बोले- राहुल गांधी दखल दें

कर्नाटक में बिदादी भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर राजनीति लगातार तेज हो रही है। अब जनता दल (सेक्युलर) की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमारस्वामी ने कर्नाटक सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगलूरू के निकट स्थित बिदादी क्षेत्र में किसानों की उपजाऊ जमीन को जबरन अधिग्रहित किया जा रहा है और इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हस्तक्षेप कर किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button