Celebrity newsLatest news

‘धुरंधर 2 में’ इस एक्ट्रेस ने निभाया है रणवीर सिंह की बहन का किरदार, कम स्क्रीन टाइम के बावजूद जीता सबका दिल

‘धुरंधर 2’ में एक छोटा सा सीन आता है, जहां जसकीरत सिंह रंगी और उनकी छोटी बहन जसलीन से मिलता है। वो सीन काफी इमोशनल होता है। आइए उस एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं, जिन्होंने ये किरदार निभाया। परवीर कौर पंधेर फिल्म में जसलीन कौर रंगी का किरदार निभाती हैं। परवीर पंजाबी सिनेमा की उभरती हुई एक्ट्रेस और सिंगर हैं और इस फिल्म के साथ उनका बॉलीवुड में डेब्यू था। पंजाब की रहने वाली परवीर कौर पंधेर ने पंजाबी म्यूजिक वीडियोज, गानों और फिल्मों के जरिए मजबूत फैनबेस बनाया है। इंस्टाग्राम पर उनके 8.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने सिंगर से एक्टर बनने के सफर को शेयर करती रहती हैं।

Pari Panther Plays Jasleen The Sister Of Ranveer Singh Character Jaskirat Singh Rangi In Dhurandhar 2
भले ही परवीर कौर पंधेर का स्क्रीन टाइम कम था, लेकिन जसकीरत सिंह रंगी और जसलीन के सीन ने सबके दिलों में जगह बना ली। ‘धुरंधर 2’ में जसकीरत सिंह रंगी की छोटी बहन जसलीन सिंह किडनैप हो जाती है, जिसे बचाने के लिए जसकीरत एक विधायक के घर में घुसकर अपने पिता और बड़ी बहन की मौत का बदला लेने के लिए 12 लोगों को मार देता है। इसके बाद जसकीरत को उसकी बहन जसलीन एक झोपड़ी में काफी बुरी हालत में मिलती है। इसके बाद भाई-बहन के मिलने वाला इमोशनल सीन, सबके दिल में जगह बना लेता है। इसे ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का सबसे इमोशनल सीन भी कहा जा रहा है। हाल ही में परवीर कौर पंधेर ने इंस्टाग्राम पर अपने सीन से जुड़ी पोस्ट शेयर की और अपने अनुभव को शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘इस सीन को परफॉर्म करके मुझे सच में अपने आप पर बहुत गर्व महसूस हुआ। खुद को पहचानना मुश्किल था, थोड़ा डर भी लग रहा था। लेकिन वाहीगुरु हमेशा मेरा साथ देता रहा, और इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।’
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिलहाल फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं, और ये एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन फिल्म 113 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 339.27 करोड़ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हो चुका है। रिलीज के तीसरे दिन ही यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही।

Related Articles

Back to top button