Celebrity newsLatest news

‘मेरी दो हड्डियां टूट गई थीं’, 13 फीट से नीचे गिर गए थे सलमान यूसुफ खान; बच्चे के साथ खेलते वक्त हुआ हादसा

कुछ दिनों पहले सलमान यूसुफ खान की अस्पताल की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस काफी चिंतित हो गए थे। अब सलमान ने खुद बताया है कि यह हादसा शूटिंग के दौरान नहीं, बल्कि अपने बेटे के साथ एक समय बिताते वक्त हुआ। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सलमान ने इस घटना को याद करते हुए, ‘यह बहुत ही नोर्मल सी गलती थी। आजकल बच्चे ज्यादा गैजेट्स में लगे रहते हैं, तो मैंने सोचा कि अपने बेटे को पतंग उड़ाना सिखाऊं। हम छत पर थे। मैंने उसे सिखाया, फिर उसे नीचे भेज दिया। इसके बाद मैं खुद पतंग को और ऊपर उड़ाने लगा, तभी मेरा पैर फिसल गया और मैं करीब 13 फीट नीचे गिर गया, जिससे मेरा हाथ टूट गया।’

मेरी दो हड्डियां टूट गई थीं
सलमान ने अपनी चोट और रिकवरी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ‘मेरी दो हड्डियां टूट गई थीं। एक डांसर होने के नाते चोटें मेरी जिंदगी का हिस्सा रही हैं। हड्डियां ठीक हो जाएंगी, इसमें कोई शक नहीं है। मैं अभी रिकवरी में हूं। करीब 15 दिन में प्लास्टर हट जाएगा और उसके बाद एक महीने की फिजियोथेरेपी होगी। उम्मीद है कि एक महीने के अंदर मैं फिर से डांस करता नजर आऊंगा।’ 

फैंस का किया धन्यवाद
सलमान ने अपने फैंस और चाहने वालों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे जितना प्यार, दुआएं और सपोर्ट मिला है, उससे मैं बहुत खुश हूं। यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि लोग सच में मेरी परवाह करते हैं। मुझे इंडस्ट्री में काम करते हुए एक दशक से ज्यादा हो गया है, लेकिन आज भी लोग मेरे काम से जुड़ाव महसूस करते हैं और इतना प्यार देते हैं। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं।’

Related Articles

Back to top button