Celebrity newsLatest news

असित मोदी पर जेनिफर मिस्त्री का आरोप, कहा- ‘किस करना चाहते थे शो के प्रोड्यूसर’

शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी का विवादों से गहरा नाता है। उन पर शो के कई कलाकारों ने अलग-अलग इल्जाम लगाए हैं। शो की पूर्व कलाकार जेनिफर मिस्त्री ने असित पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। बताया जाता है कि जेनिफर ने उन पर केस भी दर्ज कराया था। हाल में उन्होंने एक बार फिर असित मोदी को लेकर कई खुलासे किए हैं। पिंकविला के साथ बातचीत में शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हिस्सा रह चुकी जेनिफर मिस्त्री ने बताया कि असित मोदी उन्हें किस करना चाहते थे। जेनिफर ने बताया ‘स्विट्जरलैंड वीजा से जुड़ी बात को लेकर मैं रोने लगी। फोन पर असित मोदी ने मुझसे कहा कि तुम रो क्यूं रो रही हो। अगर तुम यहां होती तो मैं तुम्हें लगे लगा लेता।’
Asit Modi wanted to kiss Jennifer says jennifer in tarak mehta ka ulta chashma
जेनिफर ने बातचीत में बताया ‘ट्रिप के दौरान असित मोदी ने मेरे पास आकर कहा कि तुम्हारे होंठ बहुत अच्छे हैं। मन कर रहा है कि तुम्हें पकड़ कर किस कर लूं।’ जेनिफर का कहना कि उन्होंने इस बारे में शो में भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवादकर को बताई थी लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा था। जेनिफर मिस्त्री के मुताबिक इससे पहले साल 2019 में भी सिंगापुर शूटिंग के दौरान असित मोदी ने उनके रूम में आकर उनके साथ व्हिस्की पीने का ऑफर दिया था। उनका कहना था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि एक्ट्रेस बोर न हों।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जुलाई 2008 से प्रसारित हो रहा है। इसका निर्माण नीला असित मोदी और असित कुमार मोदी ने किया है। इस धारावाहिक की कहानी मुंबई के एक गोकुलधाम सोसाइटी की है, जहां अलग-अलग जगह, संस्कृति और परंपराओं के लोग एक दूसरे के साथ खुशी से रहते हैं।

Related Articles

Back to top button