Latest newsSports
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया, पांचवां T20 भी तीन विकेट से जीता, ड्वारशुइस-ओवेन चमके

ऑस्ट्रेलिया ने पांचवां और आखिरी टी20 मैच तीन विकेट से जीतकर वेस्टइंडीज दौरे का अंत 8-0 से जीत के साथ किया है। कंगारुओं ने टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती और इसके बाद पांचों टी20 भी अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में टॉस ने भी अहम भूमिका निभाई। लगातार आठवीं बार टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के न्योता दिया। वेस्टइंडीज की टीम दो गेंद बाकी रहते 170 रन पर ऑलआउट हो गई। शिमरोन हेटमायेर ने 52 और शेरफान रदरफोर्ड ने 35 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 18 गेंद बाकी रहते सात विकेट पर 173 रन बना लिए और मैच जीत लिया। मिचेल ओवन ने 37 रन और कैमरन ग्रीन ने 32 रन की पारी खेली।




