Celebrity newsLatest news
मुंबई कोर्ट पहुंचीं सेलिना जेटली, पति पर लगाया घरेलू हिंसा और क्रूरता का आरोप; अदालत से की ये मांगें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली मुंबई की एक अदालत पहुंची हैं। उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उन्हें उनके पति पीटर हाग से इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल और वर्बल अब्यूज का सामना करना पड़ा है। सेलिना जेटली की अर्जी मंगलवार को अदालत में सुनवाई के लिए सामने आई। अदालत ने पीटर हाग को नोटिस जारी किया। इस मामले की सुनवाई 12 दिसंबर के लिए तय की। जेटली ने एक लॉ फर्म के जरिए याचिका दाखिल की। उन्होंने अपनी याचिका में पीटर हाग पर डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के प्रावधान के तहत घरेलू हिंसा और क्रूरता का आरोप लगाया।

हिंसा की वजह से घर छोड़ना पड़ा
47 साल की एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनके पति ने उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर से प्रताड़ित किया। इसकी वजह से उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत वापस आना पड़ा। पूर्व मिस इंडिया ने याचिका में आरोप लगाया कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें काम करने से रोक दिया। इस कपल ने सितंबर 2010 में शादी की और उनके तीन बच्चे हैं। याचिका में कहा गया, ‘पीटर हाग अपने आप में रहने वाले इंसान हैं। वह गुस्सैल स्वभाव के हैं और उन्हें शराब पीने की आदत है। इससे सेलिना जेटली को तनाव होता रहा है।’ याचिका में आगे कहा गया कि हाग ने इस साल अगस्त में ऑस्ट्रिया की एक अदालत में तलाक की अर्जी दी थी।
सेलिना जेटली ने की ये मांगें
सेलिना जेटली ने अदालत से मांग की है कि उनके पति 50 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर और हर महीने 10 लाख रुपये गुजारा भत्ता दें। उन्होंने अपने तीन बच्चों से भी मिलने की इजाजत मांगी है, जो अभी ऑस्ट्रिया में अपने पिता के साथ रह रहे हैं।
सेलिना जेटली ने अदालत से मांग की है कि उनके पति 50 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर और हर महीने 10 लाख रुपये गुजारा भत्ता दें। उन्होंने अपने तीन बच्चों से भी मिलने की इजाजत मांगी है, जो अभी ऑस्ट्रिया में अपने पिता के साथ रह रहे हैं।



