Latest newsMumbai news
विधानसभा में अंधारे का माफी से इनकार, नागपुर में मर्डर; मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों का सोना जब्त

शिवसेना यूबीटी नेता सुषमा अंधारे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करने वाले एक पैरोडी गाने को लेकर माफी मांगने से साफ मना कर दिया है। विधानमंडल की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होकर उन्होंने कहा कि उन्होंने कॉमेडियन कुणाल कामरा का गाना जरूर गाया था, लेकिन उसमें उपमुख्यमंत्री या किसी सदन के सदस्य का नाम नहीं था। अंधारे का कहना है कि उनका गुस्सा उन लोगों पर था जिन्होंने स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी कीमत पर माफी नहीं मांगेंगी। नागपुर के धरमपेठ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज पैर से गाड़ी टच होने के विवाद में 20 साल के तुषार चुटे की जान ले ली गई। रात के समय अलंकार चौक पर हुई इस मामूली बहस ने इतना तूल पकड़ा कि कार सवारों ने तुषार को चाकू मार दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
दुबई से सोना लेकर आ रहा फाइनेंस प्रोफेशनल गिरफ्तार, मुंबई एयरपोर्ट पर ₹3 करोड़ की जब्ती
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के दो बड़े मामलों का पर्दाफाश किया है। पहले मामले में एक फाइनेंस प्रोफेशनल को पकड़ा गया, जिसने खाड़ी देशों के तनावपूर्ण माहौल के कारण अपनी संपत्ति को सोने में बदलकर भारत लाने की कोशिश की थी। दूसरे मामले में सिगरेट के पैकेट के अंदर ‘गोल्ड डस्ट’ छिपाकर लाया जा रहा था। अधिकारियों ने कुल 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
मुंबई में ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़: 100 करोड़ की एमडी बनाने का सामान जब्त, 13 गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में कच्चा माल और रसायन जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए 4 लाख रुपये के रसायनों से करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (MD) तैयार की जा सकती थी। इस कार्रवाई से बाजार में सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई करने वाले तस्करों की बड़ी योजना नाकाम हो गई है। मीरा भयंदर-वसई विरार (MBVV) क्राइम यूनिट ने मुंबई के मालवणी (समान नगरी, आजमी नगर) और गोराई (मौजे मनोरी) इलाकों में छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। पुलिस अब तक कुल 13.65 करोड़ रुपये का सामान जब्त कर चुकी है, जिसमें 13.61 करोड़ रुपये की 6.773 किलो तैयार एमडी शामिल है। इस मामले में अब तक दो महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी जांच 4 अप्रैल को ठाणे के मीरा रोड इलाके से शुरू हुई थी। वहां फिरदौस अरबाज कुरैशी नाम की महिला से 2.66 करोड़ रुपये की एमडी मिली थी। फिरदौस और उसके पति अरबाज वकील कुरैशी से पूछताछ के बाद इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ। जब्त सामान में 255 लीटर औषधीय रसायन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, एसीटोन, क्लोरोफॉर्म और प्रयोगशाला के उपकरण जैसे हीटिंग मेंटल और फ्लास्क शामिल हैं। आरोपियों पर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।