Latest newsUncategorized
‘सरकार गरीबों की समर्थक और उद्योगों की हितैषी’, सीआईआई के कार्यक्रम में बोले श्रम मंत्री

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने मौजूदा सरकार को गरीब समर्थक और उद्योगों का हितैषी बताया है। साथ उन्होंने यह भी कहा कि देश में चार नई श्रम संहिताएं पूरी तरह से अमल में आ गई हैं। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक बिजनेस समिट 2026 के दौरान बोलते हुए केंद्रीय श्रम मंत्री ने कहा कि श्रम और उद्योगों को एक दूसरे के पूरक होना चाहिए और प्रभावी समन्वय के लिए बदलाव के अनुकूल व्यवहार करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चार नई श्रम संहिताओं में 29 श्रम कानूनों को एक आसान ढांचे में लाया गया है।



