Latest newsSports
श्रेयस का T20 कप्तान बनना लगभग तय, कौन होगा उपकप्तान? वैभव को मिल सकता है मौका

भारतीय टी20 टीम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है और अब ये लगभग तय है कि सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर टी20 टीम के कप्तान होंगे। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे तथा जापान में होने वाले एशिया खेलों की टीम के चयन के लिए शनिवार को अजीत अगरकर की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक होगी। भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 खेलने हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं।



