Latest newsMumbai news

‘हिंदुत्व की राह से भटके उद्धव ठाकरे’, भाजपा ने शिवसेना यूबीटी टूटने की बताई वजह

शिवसेना यूबीटी अपने सांसदों के संभावित दलबदल को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। अब इस पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि उद्धव ठाकरे हिंदुत्व की राह से भटक गए हैं और इसी वजह से उनकी पार्टी में टूट हुई है। भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, ‘उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना, हिंदुत्व की राह से भटकी और कांग्रेस की पिछलग्गू पार्टी बन गई। इसके चलते मूल शिवसेना एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एकत्रित हुई है। आज शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे के साथ जुड़ेंगे। असली शिवसेना वही है जो हिंदुत्व की विचारधारा को मानती है और जिसके पास सांसद और विधायक हैं।’

Related Articles

Back to top button