Latest newsUncategorized
भारत-अमेरिका के बीच 25 जून तक हो सकता है अंतरिम व्यापार समझौता, सूत्र बोले- बातचीत पटरी पर

भारत और अमेरिका के बीच 25 जून तक एक अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति बन सकती है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। इसके लिए अमेरिकी अधिकारियों का एक दल व्यापार वार्ता के लिए अगले महीने भारत आ सकता है। सूत्रों ने बताया कि ऐसी संभावना है कि दोनों देश 25 जून तक अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमत हो जाएंगे। उन्होंने कहा, “बातचीत आगे बढ़ रही है। चीजें पटरी पर हैं।” इस बीच, भारत के मुख्य वार्ताकार, वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने पिछले सप्ताह अपनी चार दिवसीय वाशिंगटन यात्रा पूरी की। उन्होंने प्रस्तावित समझौते पर अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ बातचीत की। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी व्यापार वार्ता को गति देने के लिए पिछले सप्ताह वाशिंगटन में थे। अपनी यात्रा के दौरान वे अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक से दो बार मिले।



