Celebrity newsLatest news
सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज, हत्या की छानबीन और अतीत के रहस्य से घिरी नजर आईं करिश्मा कपूर; हेलन ने चौंकाया

करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया। पिछले कुछ वर्षों में उन्हाेंने ओटीटी पर भी कदम रखा है। कुछ सीरीज का हिस्सा बनी हैं। जल्द ही उनकी एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ रिलीज होगी। इस सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जानिए, इसमें क्या है खास? सीरीज ‘ब्राउन’ के ट्रेलर की शुरुआत एक हत्या से होती है, इसकी छानबीन की जिम्मेदारी पुलिस ऑफिसर बनीं करिश्मा कपूर को दी जाती है। यह केस को सुलझाना आसान नहीं है। इस केस को सुलझाने के अलावा करिश्मा कपूर के किरदार की जंग अपने अतीत से भी है। वह अतीत की किसी घटना के कारण आज तक परेशान हैं। सीरीज में हेलन को भी दर्शक काफी वक्त के बाद देखेंगे। ट्रेलर में उनके अभिनय की झलक दिखती है, जो दर्शकों को चौंका सकती है।



