Latest newsSports

क्या गत विजेता आरसीबी कर पाएगी खिताब का बचाव? गुजरात के गढ़ में पेश करनी होगी चुनौती

आईपीएल के 19वें संस्करण का कारवां अपने मुकाम तक पहुंच चुका है। रविवार को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी की नजरें जहां खिताब बचाने पर होंगी, वहीं गुजरात साल 2022 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने उतरेगी। आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल नौ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से पांच मैच आरसीबी ने जीते हैं, जबकि चार मुकाबलों में गुजरात को सफलता मिली है। आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है।

RCB vs GT IPL 2026 Final Live Streaming Telecast Channel: Where How to Watch Today IPL Match Online
पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने दिखाई थी ताकत
फाइनल से पहले खेले गए पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बनाए थे। आरसीबी की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। वहीं विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन और क्रुणाल पांड्या ने 43 रनों का योगदान दिया था। जवाब में गुजरात की टीम 162 रन पर सिमट गई थी। टीम के लिए राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 68 रन बनाए थे। ऐसे में फाइनल में गुजरात के पास उस हार का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा।
 
घरेलू मैदान पर गुजरात को मिल सकता है फायदा
गुजरात टाइटंस फाइनल अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी, जिसका लाभ टीम को मिल सकता है। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था। उस मुकाबले में शुभमन गिल ने 53 गेंदों पर शानदार 104 रन बनाए थे, जबकि साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी। दोनों बल्लेबाजों की फॉर्म गुजरात के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकती है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय शानदार लय में नजर आ रही है। बल्लेबाजी में विराट कोहली, रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या लगातार योगदान दे रहे हैं। वहीं गेंदबाजी विभाग में जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार ने प्रभावित किया है। पहले क्वालिफायर में डफी ने तीन विकेट झटके थे, जबकि भुवनेश्वर ने दो विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या ने भी गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई थी।

Related Articles

Back to top button