Celebrity newsLatest news

‘राजा शिवाजी’ में नजर आएगा ये खान सुपरस्टार, रितेश देशमुख ने दी बड़ी अपडेट; दर्शकों की बढ़ी उत्सुकता

अभिनेता और फिल्म निर्माता रितेश देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है जिससे हलचल मच गई है। ‘बिग बॉस मराठी सीजन 6’ के हालिया एपिसोड के दौरान रितेश ने सहजता से एक ऐसा बयान दिया, जिसकी चर्चा होने लगी है। शो को होस्ट करते हुए रितेश ने इस बात की पुष्टि की कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ‘राजा शिवाजी’ में एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। उन्होंने कहा, ‘सलमान खान ‘राजा शिवाजी’ में एक मुख्य भूमिका निभा रहे हैं’। रितेश की इस बात ने सबका ध्यान खींचा और इस प्रोजेक्ट की कास्टिंग को लेकर लोगों की उत्सुकता को बढ़ा दिया।

फैंस की क्यों बढ़ीं उम्मीदें?
यह फिल्म, महान मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। दर्शक इसका काफी इंतजार कर रहे हैं। रितेश देशमुख के इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने और अब सलमान खान के इसमें शामिल होने से लोगों की उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं।हालांकि सलमान के किरदार के बारे में अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके शामिल होने की पुष्टि मात्र से ही लोगों में उत्सुकता पैदा हो गई है। फैंस अभी से यह अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या सलमान खान किसी ऐतिहासिक हस्ती का किरदार निभाएंगे, या फिर किसी गुरु जैसी भूमिका में नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म?
रितेश देशमुख इस कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहे हैं। वह इससे सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक फिल्ममेकर के तौर पर भी जुड़े हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मची है। ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button